
Weather Today: दिल्ली-गाजियाबाद में कोहरा, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है और शनिवार सुबह बांग्लादेश में कुरुपारा और मोंगला के बीच लैंडफॉल होगा. मौसम के इस सिस्टम की वजह से कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 नवंबर को नई दिल्ली में कोहरा देखने को मिलेगा. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आनेवाले दिनों में दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज कोहासे का पूर्वानुमान है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, यहां सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
इन राज्यों में बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और दक्षिणी असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










