
Weather Today: दिल्ली के आसमान में धुंध, UP में कोहरा, जानें उत्तर भारत के राज्यों का तापमान
AajTak
IMD Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दस्तक दे दी है. साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं उत्तर भारत समेत देश के मौसम का हाल.
Weather Update Today: नवंबर का महीना लगभग आधा हो गया है लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में अभी खास ठंड नहीं बढ़ी है. पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी से मौसम में बदलाव आया है. वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी है. दक्षिण से आने वाली हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की जा रही है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की समस्या लगातार बरकरार है. आइये जानते हैं, 13 नवंबर (रविवार) को देशभर के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज, 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है. इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट के आसार है. वहीं, अगर वायु प्रदूषण की बात करें तो AQI बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है. दिल्ली में 12 नवंबर की शाम को औसत AQI 310 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है और कल भी इसके 300 पार रहने के आसार बने हुए हैं.
उत्तर प्रदेश का मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और बाकी दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा. यहां भी हर दिन के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदूषण के लिहाज से यूपी भी पीछे नहीं है. दिल्ली के आसपास के इलाकों में स्थिति बदतर है. SAFAR मुताबिक, नोएडा में कल एक्यूआई 342 रहने की संभावना है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








