
Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की धुंध, तमिलनाडु में बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम
AajTak
Weather News: दिसंबर की शुरुआत से दिल्ली के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है. वहीं, दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु, केरल समेत कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ शीतलहर के असर से उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी. दिल्ली में बीते सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा रहा है. उधर, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण के कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान? मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिक तापमान 27 डिग्री रहेगा. वहीं, दिल्ली में आज कोहरा भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, तापमामन नें कमी के साथ दिल्ली में प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिल सकता है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी
श्रीनगर में गिरेगा तापमान मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात देखी गई. सोमवार की रात कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर में अगले 5 दिनों तक तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








