
Weather Today: डीप डिप्रेशन के असर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
AajTak
मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. देश की राजधानी के मौसम की बात करें तो दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
देश के कई राज्यों में इस बार मॉमसून ने काफी तबाही मचाई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में मंगलवार को बारिश की संभावना है. दिल्ली में आज बादल छाएं रहेंगे और कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मॉनसून की वापसी में अभी लगभग दो सप्ताह बाकी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल चुका है. इस वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. आज पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है.
उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है. हरियाणा में बादल छाए रहेंगे. पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र, केरल में भारी बारिश की उम्मीद है. भारी बारिश को देखते हुए कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. सितंबर के आखिरी दिनों में फिर से कहीं-कहीं पर लो प्रेशर की स्थिति बन सकती है. इसके कारण कुछ राज्यों में काफी ज्यादा बारिश की उम्मीद है.
दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 13 सिंतबर तक बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. 14 और 15 सितंबर को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. अगले 2 दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आज पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों भारी बारिश की उम्मीद है.
अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 सितंबर को यूपी और एमपी में भी तेज बारिश का अनुमान है. अगले 24 घंटे के दौरान, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बना हुआ है, जिससे 11-13 सितंबर के बीच दिल्ली/NCR में मध्यम बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








