
Weather Today: गर्मी से राहत...तापमान में गिरावट, पंजाब-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए आज का मौसम
AajTak
North India Mausam Updates: मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम में बदलाव के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.
Weather Forecast Today IMD Prediction Rainfall: उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब समेत कई हिस्सों में इन दिनों बारिश के चलते तापमान में गिरावट (Temperature) आने के साथ गर्मी से राहत है. दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदला है, बीते 2-3 दिन से हल्की बारिश और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम (Mausam) बना रहेगा.
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज, 19 जून के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में सुबह के वक्त मौसम सुहावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा. आज राजधानी लखनऊ में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. आज गाजियाबाद में बारिश भी हो सकती है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत तक दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश होगी. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
दिल्ली के मौसम का हाल

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










