
Weather Today: गर्मी की दस्तक, बढ़ने लगा तापमान... कहीं तेज हवाएं तो कहीं भीषण लू की चेतावनी
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज से दिन के समय तेज़ सतही हवाएँ चलेंगी. यहां भी हल्के-हल्के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
मार्च का आधा महीना बीत चुका है और होली का त्योहार भी गुजर चुका है. होली के बाद आमतौर पर गर्मी की शुरुआत हो जाती है और अब ऐसा हो भी रहा है. देशभर के अधिकतक इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है. हालांकि कई राज्यों में खतरनाक गर्मी सताने लगी है. हालात ये हैं कि लू चलने लगी है और आज (17 मार्च) भीषण लू की चेतावनी है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में तेज हवाओं और बिजली का अलर्ट
असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ तूफान तथा बिजली गिरने की संभावना है और अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है.
लू से भीषण लू की चेतावनी
ओडिशा में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति होने की संभावना है. झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, तेलंगाना और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति होने की संभावना है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









