
Weather Today: ओडिशा से बंगाल तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें उत्तर भारत के शहरों का मौसम
AajTak
Rainfall Alert Today: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मध्यम से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र और हिमाचल में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं उत्तर भारत समेत देश के मौसम का हाल.
Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की स्थिति कमजोर रही है, लेकिन अब एक बार फिर मॉनसून एक्टिव होने के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं. उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सूखे की स्थिति है. उत्तर प्रदेश के 62 ज्यादा जिले में अब तक औसत से भी बारिश कम हुई है. मौसम विभाग ते मुताबिक, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, देहरादून समेत पांच जिलों में तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं. इसके अलावा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है,
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 12 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा. राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) हल्के बादल भी छाए रहेंगे. वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. दोनों ही जगह हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रमुख शहरों में कितना रहेगा तापमान?
इन स्थानों पर बारिश की संभावना

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










