
Weather Today: इन शहरों में 8 से 10 डिग्री तक रहेगा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम
AajTak
Mausam Today: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, लखनऊ -गाजियाबाद में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल.
उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है. सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ही दिन के समय भी लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अगर कुछ दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज, 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद में न्यूनतम तापामन 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है.
राष्ट्रीय राजधानी के मौसम का हाल
राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 के दौरान पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. वहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










