
Weather Today: आज इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली में मॉनसून पर क्या है अपडेट
AajTak
आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिक भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
लगभग पूरे देश में मॉनसून पहुंच चुका है और बचे हुए राज्यों में जल्द ही दस्तक देने वाला है. इस बीच कहीं बारिश का कहर जारी है तो कहीं अब भी बारिश का इंतजार है, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है. दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्छी बारिश का अभी इंतजार है. आइये जानते हैं, आज (24 जून) के मौसम का हाल और मॉनसून पर ताजा अपडेट क्या है.
मौसम विभाग के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश से लेकर तेज हवाएं और बिजली का अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ राज्यों में आज मॉनसून की दस्तक की भी संभावना बनी हुई है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून के सामान्य से कुछ दिन पहले आज, मंगलवार को पहुंचने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे दिन बारिश और आंधी के लिए राष्ट्रीय राजधानी को येलो अलर्ट पर रखा है.
इसके साथ ही आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिक भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल है. वहीं, निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में मॉनसून के 24 जून को पहुंचने की संभावना है. आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है.
इन राज्यों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
इसके अलावा मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, "आज पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार व झारखंड के कुछ भागों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिम राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है."

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






