
Weather Report: Delhi-NCR समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में आया!
AajTak
एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कोहरे की वजह से रेल यातायात पिछले कई दिनों से प्रभावित है. आलम ये है कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 12 घंटे की देरी से चल रही हैं. एक तरफ यात्री ट्रेन के लेट होने से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ ठंड ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, देखिए रिपोर्ट

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










