
Weather News: दिल्ली में सामान्य रहेगा मौसम, राजस्थान में बारिश की आशंका, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल
ABP News
मौसम विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 तथा 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता शाम चार बजे 150 दर्ज की गई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से कुछ कम है.
मौसम विभाग ने बताया कि शहर में रविवार को बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 तथा 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता शाम चार बजे 150 दर्ज की गई जो ‘खराब’की श्रेणी में आती है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












