
गिरधारी यादव पर JDU ने लिया ऐक्शन तो RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'उनका लड़का अगर…'
ABP News
Girdhari Yadav News: आरजेडी का कहना है कि चुनाव लड़ना अधिकार होता है. गिरधारी यादव के बेटे वयस्क हैं. बच्चे बड़े हो जाते हैं और फैसला लेते हैं तो आजादी है. वोट का अधिकार होता है.
पार्टी विरोधी कार्य के लिए जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ ऐक्शन लिया गया है. लोकसभा के स्पीकर को पत्र लिखते हुए सदस्यता रद्द करने की मांग जेडीयू की ओर से की गई है. जेडीयू का कहना है कि गिरधारी यादव के बेटे ने 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी से लड़ा था. उनके पिता यानी गिरधारी यादव खुद चुनाव प्रचार में लगे रहे. अब इस पर आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.
आरजेडी की सांसद मीसा भारती ने लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामत द्वारा लोकसभा स्पीकर को बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने के नोटिस पर बुधवार (25 मार्च, 2026) को कहा, "वो तो जेडीयू के सांसद हैं और मुझे लगता है उनका लड़का अगर चुनाव लड़ रहा है तो वह व्यस्क है उसने जो फैसला लिया है इस पर देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है..."
#WATCH | Delhi: On JDU MP Girdhari Yadav's disqualification notice, RJD MP Misa Bharti says, "He is a JD(U) MP. I believe that if his son has contested, he is an adult and must think for himself; he has made his own decision. We will have to see what action is taken, but this is… pic.twitter.com/hV3CtAgIRk

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












