
जयपुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी मॉडल हर्षिल कालिया की कार, हादसे में दर्दनाक मौत
ABP News
Harshil Kalia Accident: जयपुर में मॉडल और एंकर हर्षिल कालिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी कार मानसरोवर इलाके में डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार की गति तेज नहीं थी.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए दर्दनाक हादसे में चर्चित मॉडल और स्टेज एंकर हर्षिल कालिया की मौत हो गई है. उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर अचानक पलट गई जिससे यह हादसा हुआ. 30 वर्षीय हर्षिल कालिया उर्फ युक्ति एक कार्यक्रम में एंकरिंग करने के बाद अपनी सहेली के घर गई थीं. वहां से अपनी वैगन-आर कार खुद ही ड्राइव कर वापस आ रही थीं.
सोमवार (23 मार्च) की रात करीब 12:00 बजे उनकी कार मानसरोवर इलाके में स्थित शिप्रा पथ पर डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई. इस हादसे में उनका सिर गेट से टकरा गया था. ज्यादा खून बहने की वजह से कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. पुलिस हर्षिल कालिया को लेकर अस्पताल गई जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
स्पीड में नहीं थी हर्षिल कालिया की कार
कार टकराने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस फुटेज से यह साफ हो गया है कि कार की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












