
'गैस की रोटी खाने से पुरुषों में दम नहीं रहा', LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कह दिया?
ABP News
Devkinandan Thakur: मथुरा के कथावाचक ने गैस की क़िल्लत के बीच चूल्हे की रोटी के फायदे गिनाएं हैं. उन्होंने कहा कि चूल्हे की रोटी में कोई दुर्गुण नहीं होता है.
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच देश में कई जगहों पर गैस की कमी देखने को मिल रही है. जिसे लेकर मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बयान साने आए हैं. LPG को लेकर गहराते संकट पर उन्होंने अब मिट्टी के चूल्हे पर बने खाने के फायदे गिनाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ये युद्ध चलता रहा तो हम सतयुग में आ जाएंगे.
एलपीजी को लेकर देवकी नंदन ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने भक्तों को चूल्हे की रोटी के फायदे गिनाते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि "गैस सिलेंडर की मारामारी चल रही है. हमको तो ऐसा लग रहा है कि दो-तीन साल ये ऐसे ही चलता रहा तो लौटकर हम लोग वही सतयुग में आ जाएंगे कि चूल्हे पर ही रोटी बनेगी."
उन्होंने कहा कि माताएं मान लो इस बात को कि चूल्हे की रोटी से जीवन ज्यादा अच्छा होता था, धुआं होता था बस एक ही समस्या थी. लेकिन, गैस की रोटी से कितनी बीमारियां होती हैं, डॉक्टरों के पास जाकर चैक करा लीजिए. आज आपके घर के पुरुषों में दम नहीं रहा है ना, जैसे गैस की रोटी फूल जाती है वैसे ही ये फूल जा रहा है.
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि ये सच है, जो चूल्हे की रोटी होती है उसमें कोई दुर्गुण नहीं होता लेकिन, गैस की रोटी में दुर्गुण आ ही जाएगा. तो हमें लगता है कि प्रकृति अपना खेल खेल रही है. जब गैस के भंडारों में आग ही लग जाएगी तो कहां से लाओगे गैस? फिर सरसों की लकड़ियों के भी रेट बढ़ जाएंगे, कंडों (उपले) के रेट भी बढ़ जाएंगे.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












