
Weather Forecast Today: दिल्ली में आज भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बिहार समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम
AajTak
Weather Update Today: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, 29 जून को राजधानी में बारिश के आसार हैं.
Weather Today 28 June 2022, IMD Rainfall Alert: देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और बारिश से लोगों को राहत मिल रही है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक मॉनसून नहीं आया है. संभावना है कि महीने के अंत तक मॉनसून दस्तक दे सकता है. इस बीच, आज यानी 28 जून को बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. वहीं, 29 जून को राजधानी में बारिश के आसार हैं. गुजरात में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां आंधी तूफान के साथ बारिश होगी.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज बारिश और आंधी तूफान की संभावना है. भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उत्तराखंड में आज बारिश होगी. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां भी आज बारिश होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आंधी तूफान भी आ सकता है. उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश की बौछारें पड़ेंगी. यहां का न्यूनततम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









