
Weather Forecast: फरवरी में बारिश की कमी ने तोड़ा 66 सालों का रिकॉर्ड, इस हफ्ते भी जारी रहेगा शुष्क मौसम का दौर
AajTak
उत्तर भारत में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. मैदानी इलाकों में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च को पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा, जिसका असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा.
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज (5 मार्च) भी शुष्क मौसम का दौर जारी रहने वाला है. फिलहाल यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं. मैदानी इलाकों में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है. हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर 6 मार्च 2026 को आएगा लेकिन इसका का प्रभाव मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा. इसका हल्का असर तराई या पहाड़ों की तलहटी तक पहुंच सकता है, लेकिन दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है.
इन मौसम प्रणालियों के गुजरने के कारण मैदानों में तापमान का अंतर बढ़ेगा. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में अगले 4-5 दिनों तक तेज सतही हवाएं चलेंगी. सप्ताहांत के आसपास हवाओं की रफ्तार कुछ कम हो सकती है. ये तेज हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने नहीं देंगी और अधिकतम तापमान इस सप्ताह 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा. हालांकि मौसमी बदलाव और हवाओं की रफ्तार कम होने के बाद 8 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और दिन के समय तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा. यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
स्काईमेट के मुताबिक, फरवरी 2026 ने 1960 के बाद सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड बनाया. इस साल फरवरी में केवल 4.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य औसत 22.7 मिमी है. इससे पहले 1960 में फरवरी के दौरान मात्र 2.7 मिमी बारिश हुई थी. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत की स्थिति सबसे खराब रही. उत्तर भारत में लगभग 85% बारिश की कमी रही, जबकि पूर्वोत्तर भारत में 90% से अधिक की भारी कमी दर्ज की गई.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.








