
ईरान की जंग का दंश झेल रहे भारतीय! फ्लाइट टिकट के दाम सातवें आसमान पर, पुणे के परिवार ने बताई दास्तां
AajTak
मिडल ईस्ट के बीच दुबई में फंसे पुणे के मधुर जोशी ने परिवार के साथ इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद स्पाइसजेट से टिकट लेकर सुरक्षित घर वापसी की. हालांकि, घर लौटने के लिए कई गुना ज्यादा टिकट कीमत चुकानी पड़ी.
मिडल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से कई एयरपोर्ट बंद हो गए हैं. हर रोज कई फ्लाइट्स रद्द की जा रही हैं. इस बीच दुबई में फंसे पुणे के एक परिवार की सुरक्षित घर वापसी हो गई है. हालांकि, उन्हें घर लौटने के लिए असल से कई गुणा ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी.
पुणे के रहने वाले मधुर जोशी अपने परिवार के साथ दुबई में अपनी बहन से मिलने गए थे. लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद वहां के हालात खराब हो गए और उनकी उड़ान रद्द हो गई.
मधुर जोशी ने बताया कि उनका परिवार 28 फरवरी को भारत लौटने वाला था. उन्होंने पहले इंडिगो से बुकिंग की थी, लेकिन वो फ्लाइट कैंसिल हो गई. जिसके बाद उन्होंने स्पाइस जेट से बुकिंग की और कई गुना ज्यादा कीमत चुकाकर घर लौट आए.
12 हजार की जगह चुकाए 82 हजार
मधुर जोशी ने कहा, 'एयर इंडिया एक्सप्रेस में 5 मार्च के लिए जो टिकट मुझे 12,000 रुपये का पड़ रहा था, वो मुझे प्रति व्यक्ति 82,000 रुपये का पड़ा. हम छह यात्री थे- मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी, मेरी बहन, उसका पति और दो बच्चे.'
'मिसाइलों के टकराने पर हम कांप...'

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.








