
सिंघवी-रेड्डी-फूलो और बौद्ध जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
AajTak
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों को राज्यसभा का टिकट दिया है, जिसमें वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी से लेकर आदिवासी समुदाय की फूलो देवी और दलित समाज से आने वाले करमवीर बौद्ध के नाम शामिल हैं.
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नामांकन का आज यानि गुरुवार को अंतिम दिन है. कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं. कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार घोषित कए हैं.
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से दुबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. तेलंगाना से कांग्रेस ने सिंघवी के अलावा वेम नरेंद्र रेड्डी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. सिंघवी को जहां गांधी परिवार का करीबी माना जाता है तो वेम रेड्डी तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डा के भरोसेमंद माने जाते हैं. पूर्व विधायक रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं.
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से आदिवासी समुदाय से आने वाली फूलो देवी को दोबारा से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है. इसके अलावा कांग्रेस ने हरियाणा से करमवीर बौद्ध को राज्यसभा का टिकट दिया है, जो दलित समाज से आते हैं. हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस ने अनुराग शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है तो तमिलनाडु से पार्टी ने एम क्रिस्टोफर तिलक को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है.
हरियाणा में कर्मवीर बौद्ध के नाम पर लगी मुहर कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम है कर्मवीर सिंह बौद्ध का है, जिन्हें हरियाणा से राज्यसभा भेजा जा रहा है. दलित समाज से आने वाले कर्मवीर लो प्रोफाइल नेता हैं. अंबाला के रहने वाले कर्मवीर 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना से टिकट के दावेदार रहे हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया. अब कांग्रेस ने उन्हें संसद के उच्च सदन भेजने का फैसला किया है.
कर्मवीर बौद्ध हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. इनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट है. हरियाणा में दलित सामाज को संदेश देने के लिए कांग्रेस ने उनपर दांव लगाया है.
तेलंगाना से सिंघवी और रेड्डी को मिला मौका

धुलेटी के दिन अहमदाबाद में साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे और त्योहार के मौके पर नदी में नहाने पहुंचे थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बाहर निकाले, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.










