
रॉन्ग साइड आई फॉर्च्यूनर ने बरपाया कहर... स्कूटी से उचट रेलिंग में फंस गया MBBS छात्र, मौके पर ही मौत
AajTak
गोरखपुर के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रॉन्ग साइड आकर कहर बरपाया. इस भीषण 'हिट एंड रन' हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के एक होनहार छात्र की जान चली गई, जबकि दो अन्य छात्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया. एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर सवार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रॉन्ग साइड से आकर स्कूटी और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवक उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसा और वहीं लटका रह गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के रहने वाले 22 वर्षीय आकाश पांडेय के रूप में हुई है, जो BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर का छात्र था. इस दुर्घटना में कुल चार लोग फॉर्च्यूनर की चपेट में आए. इनमें आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं.
सूचना मिलते ही कौवा बाग और मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. देखें VIDEO:-
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी के नंबर (UP 32 LR 0013) को ट्रेस किया. पुलिस ने आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

धुलेटी के दिन अहमदाबाद में साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे और त्योहार के मौके पर नदी में नहाने पहुंचे थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बाहर निकाले, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.










