
होली खेलकर नदी में नहाने गए SBI कैशियर की डूबने से मौत, मैनेजर समेत 1 को बचाया गया
AajTak
सुकमा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. होली का जश्न मनाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारी सबरी नदी में स्नान करने पहुंचे थे, तभी वे अचानक गहरे पानी में फंस गए. इस हादसे में बैंक के कैशियर की डूबने से जान चली गई.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारी गहरे पानी की चपेट में आ गए. इस हादसे में बैंक के कैशियर की डूबने से मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर सहित दो अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया है.
नहाने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, कोंटा स्थित एसबीआई शाखा में पदस्थ कर्मचारी होली खेलने के बाद दोपहर को आसीरगुडा के पास सबरी नदी में नहाने गए थे. नहाने के दौरान तीनों गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे. शोर सुनकर नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए कूदे और दो लोगों को बचा लिया. दो की बची जान, एक ने तोड़ा दम वहां मौजूद ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो कर्मचारियों जिनमें बैंक मैनेजर भी शामिल हैं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, बैंक में कैशियर के पद पर पदस्थ साईनाथ गहरे पानी में लापता हो गए.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद साईनाथ का शव बरामद किया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.








