
अहमदाबाद: साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
AajTak
धुलेटी के दिन अहमदाबाद में साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे और त्योहार के मौके पर नदी में नहाने पहुंचे थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बाहर निकाले, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गुजरात के अहमदाबाद में धुलेटी के दिन एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. चारों दोस्त साबरमती नदी में नहाने गए थे, लेकिन अचानक गहराई में चले जाने से वे डूब गए. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
जानकारी के अनुसार, सभी युवक शहर के कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे. धुलेटी के मौके पर चारों दोस्त पीयूष, साहिल, दुर्गेश और सनी साबरमती नदी में नहाने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि वे शहर के कोतरपुर वाटर वर्क्स के पीछे नदी के हिस्से में पहुंचे थे.
इसी दौरान नहाते समय चारों युवक नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे. शुरुआत में लोगों ने तीन युवकों के डूबने की सूचना दी थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों ने नदी से चारों युवकों के शव बरामद किए.
यह भी पढ़ें: होली खेलकर नदी में नहाने गए SBI कैशियर की डूबने से मौत, मैनेजर समेत 1 को बचाया गया
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और परिजनों में चीख-पुकार मच गई. धुलेटी के दिन जहां पूरे शहर में रंगों का उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं इन चार परिवारों के लिए यह दिन मातम में बदल गया.
पुलिस का कहना है कि चारों युवक दोस्त थे और त्योहार के कारण नदी में नहाने गए थे, लेकिन डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.








