
कचरे में फेंकी जलती सिगरेट, आग भड़की तो मोबाइल टॉवर तक पहुंच गई, 30 लाख का सामान जलकर खाक
AajTak
छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेक्टर-7 इलाके में एक मोबाइल टॉवर में आग लगने से करीब 30 लाख के उपकरण जलकर खाक हो गए. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलती सिगरेट कचरे में फेंक दी, जिससे आग भड़कते-भड़कते टॉवर तक पहुंच गई. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेक्टर-7 गैरेज रोड स्थित एक मोबाइल टॉवर में आग लग गई. इससे करीब 30 लाख रुपये कीमत के उपकरण जलकर खाक हो गए. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टॉवर से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टॉवर के पास पड़े कचरे में जलती सिगरेट या बीड़ी फेंक दी थी. इससे कचरे में आग लग गई और धीरे-धीरे लपटें बढ़ते-बढ़ते टॉवर तक पहुंच गईं. देखते ही देखते आग ने टॉवर के कंट्रोल पैनल और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को जानकारी दी. इसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र और दुर्ग फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.
दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यदि समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता, तो टॉवर के अन्य उपकरणों के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी नुकसान हो सकता था.
यह भी पढ़ें: मैहर: कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग

धुलेटी के दिन अहमदाबाद में साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे और त्योहार के मौके पर नदी में नहाने पहुंचे थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बाहर निकाले, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.










