
तमिलनाडु में कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, DMK की अगुवाई में 21 दलों का गठबंधन
AajTak
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए DMK ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में 21 पार्टियों का गठबंधन बनाया है. DMK और कांग्रेस के बीच हुई बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया गया. इसके तहत कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए DMK ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK ने एक विशाल गठबंधन तैयार किया है, जिसमें कुल 21 पार्टियां शामिल हुई हैं. कांग्रेस एक बार फिर इस गठबंधन का हिस्सा बनी है और इस बार 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागाई के बीच आज अहम बैठक हुई. इस बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा दी गई.
डीएमके और कांग्रेस के बीच हुए समझौते के तहत ये फैसला लिया गया है कि कांग्रेस तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा, आगामी राज्यसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी के लिए एक सीट आरक्षित की गई है.
राज्यसभा चुनाव के लिए भी सीटों का ऐलान
DMK) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है. पार्टी ने वरिष्ठ नेता तिरुचि शिवा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में बरकरार रखा है, जबकि कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन को पहली बार राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. इस गठबंधन में DMK को 2, कांग्रेस को 1 और DMDK को 1 राज्यसभा सीट मिली है.
यह भी पढ़ें: 'DMK सिर्फ चुनावी गठबंधन करती है...', एक्टर विजय का सीएम स्टालिन पर हमला

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.








