
रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. यह सनसनीखेज वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. पढ़ें पूरी कहानी.
Angara Liquor Shop Firing: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण अनगड़ा थाना इलाके में देखने को मिला. जहां खुलेआम शराब की एक दुकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए.
शराब को लेकर हुआ विवाद गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है. मौके से मिली पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन से चार युवक दुकान के बाहर और अंदर हिलते-डुलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वे सभी नशे की हालत में थे और शराब की मांग कर रहे थे. इसी दौरान दुकान में बैठे एक बुजुर्ग स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने अपने-अपने रिवॉल्वर निकाल लिए.
पांच राउंड फायरिंग उन्होंने हथियार बुजुर्ग स्टाफ की ओर तान दिए और कहा कि पहले भी उन्हें बेइज्जत किया गया था. इसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद बढ़ने के बाद बदमाशों ने दनादन पांच राउंड फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से दुकान और आसपास के लोग सहम गए. इसके बावजूद आरोपी यहीं नहीं रुके. जाने से पहले उन्होंने दुकान के एक कर्मचारी से एक फुल बोतल शराब की मांग की.
हालात को देखते हुए स्टाफ ने उन्हें एक बोतल थमा दी. लेकिन इसके बाद भी एक आरोपी ने काउंटर के सामने और नीचे की तरफ एक और फायर कर दिया. फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. पुलिस उनके हावभाव और पहचान के आधार पर सुराग जुटा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह वारदात सुनियोजित थी या अचानक हुए विवाद का नतीजा, इसकी भी जांच की जा रही है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है.
मुख्य आरोपी की पहचान अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.








