
अहमदाबाद: सेव बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से सहम गया इलाका, 5 फायर स्टेशनों की गाड़ियों ने पाया काबू
AajTak
Ahmedabad News: अहमदाबाद के कालूपुर ब्रिज इलाके में बीती रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक नमकीन (सेव) बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि यह हादसा रात के वक्त हुआ, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई.
अहमदाबाद स्थित कालूपुर ब्रिज के पास गुरुवार की रात सेव बनाने के कारखाने में भीषण आग लगी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में कारखाना जलकर खाक हो गया, गनीमत रही की कोई जानहानि नहीं हुई.
शहर के शहरकोटड़ा पुलिस थाने के सामने स्थित सेव बनाने के कारखाने में अचानक भीषण आग लगी. आसपास के इलाके में धुएं के गुब्बार से अफरातफरी मच गई.
रात 2:30 बजे के आसपास इस आग को लेकर फायर ब्रिगेड को जानकारी मिली. जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए गोमतीपुर, पांचकुवा, नरोड़ा, मणिनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को पहुंचाया गया.
कुछ घंटों की जहमत के बाद फायर के जवानों ने आग पर काबू पाया. लेकिन आग किस वजह से लगी, अभी इसकी कोई स्पष्टता नहीं हो पाई है.
फायर अधिकारी मुताबिक, रात के समय लगी आग को ध्यान में रखकर एतियातन आसपास के इलाके से फायर ब्रिगेड गाड़ियां और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. कारखाने में लगी आग में कोई जानहानि नहीं हुई है. लेकिन फैक्ट्री में किस वजह से आग लगी, इसकी जांच जारी है.
आग की वजह से फैक्ट्री में लगभग सबकुछ जलकर खाक हो चुका है. फैक्ट्री में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट से लेकर जरूरी परमिशन को लेकर भी जांच कर रहे हैं.

धुलेटी के दिन अहमदाबाद में साबरमती नदी में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. सभी युवक कुबेरनगर इलाके के रहने वाले थे और त्योहार के मौके पर नदी में नहाने पहुंचे थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बाहर निकाले, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.










