
नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में पावर समीकरण कितना बदल सकता है? किसका क्या होगा रोल
AajTak
बिहार में क्या सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है, ये बात इसीलिए चर्चा में है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात कही जा रही है. नीतीश कुमार बिहार की सियासत से निकलकर दिल्ली जाते हैं तो फिर पावर का समीकरण भी पूरी तरह बदल जाएगा. ऐसे में किसका क्या रोल होगा?
बिहार की सियासत एक बार फिर नई करवट लेने जा रही है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि वो गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं. नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा. एनडीए को नया मुख्यमंत्री को चुनने के साथ-साथ पूरी सरकार का गठन फिर से एक बार करना होगा. ऐसे में बिहार में पावर ट्रांसफर के साथ रोल भी बदल जाएंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जेडीयू की तरफ भले ही अभी आधिकारिक पुष्टि न हुई हो, लेकिन चर्चा तेज है कि गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ वह भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाएंगे तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा. बीजेपी का सीएम होगा तो जेडीयू से क्या फिर डिप्टीसीएम होगा, ऐसे तमाम सवाल लोगों के मन में बने हुए हैं.
नीतीश कुमार क्या राज्यसभा जाएंगे?
बिहार में पांच महीने पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड जीत विधानसभा चुनाव में मिली थी. कहा जा रहा है कि बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त ही सबकुछ तय हो चुका था, लेकिन चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर ही एनडीए को बड़ी सफलता मिली थी, इसलिए उन्हें 10वीं बार सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई थी और बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे.
बिहार में एनडीए सरकार के अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में जेडीयू से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा होली के दिन सामने आई. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. पत्रकारों ने विजय कुमार चौधरी से पूछा कि क्या नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तो चौधरी ने कहा कि इस पर बातचीत चल रही है. इस पर मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे.

आज तक के कार्यक्रम 'हल्ला बोल' में ईरान-अमेरिका तनाव और भारत की विदेश नीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मध्य पूर्व में रह रहे 95 लाख भारतीयों की सुरक्षा और वापसी को भारत की प्राथमिकता बताया. उन्होंने इसे इस्लामिक जगत का आंतरिक संघर्ष करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोढे पाटील ने संप्रभु देश के प्रमुख की हत्या और चाबहार पोर्ट के महत्व पर जोर दिया. ग्लोबल अफेयर्स एक्सपर्ट गीता मोहन ने ईरान को भारत के लिए रणनीतिक चुनौती और संपत्ति दोनों बताया. देखें हल्ला बोल.

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं, तो पिछले 22 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.








