
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
ABP News
Weather Update: देश में अब गर्मी बढ़ने लगी है. IMD के मुताबिक आने वाले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
देश के कई राज्यों में जहां गर्मी बढ़ रही है तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है. IMD के मुताबिक आने वाले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है.
मौसम विभाग के अनुसार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मीराजधानी दिल्ली की बात करें तो आज शुक्रवार (27 फरवरी) से लेकर मार्च की शुरुआत तक आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी जो 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रह सकती है.
यूपी में बारिश की संभावना नहींउत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा. अगले 7 दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी का एहसास बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस सप्ताह दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. यह सामान्य से काफी अधिक बना रह सकता है.













