
Weather Forecast: तेज बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, मुंबई में भी आफत, ऑरेंज अलर्ट जारी
AajTak
Weather Forecast Latest Updates: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, एनसीआर-गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तोशाम, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से एक बार फिर बारिश हो रही है. काले घनों बादलों की वजह से अंधेरा छाया हुआ है. सुबह से सूरज का दर्शन ही नहीं हुआ है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. गाड़ियों की बत्ती जल रही है. इस बीच तेज बारिश से सुबह-सुबह कई इलाकों में जल जमाव शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज पूरे दिन रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है. दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। (तस्वीरें मुनिरका से हैं।) pic.twitter.com/mrmrwNwvhV
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









