
Weather Alert: दिल्ली में खुशनुमा हुआ मौसम तो हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी, जानें आपके शहर में रहेंगे बादल या खिलेगी धूप
ABP News
Weather Update: हिमाचल प्रदेश में आने वाले 14 फरवरी तक मौसम साफ रहने के अनुमान है. हालांकि 15 फरवरी को एक बार पिर बर्फबारी हो सकती है .
All India Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक तरफ जहां दिल्ली (Delhi), पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) में धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है तो वहीं उत्तर प्रदेश (UP) के कुछ शहरों में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड जारी है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में लोगों को बदलते मौसम के कारण हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि आने वाले सप्ताह के अंत तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा. हालांकि, अगले सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी.
वहीं हिमाचल प्रदेश में आने वाले 14 फरवरी तक मौसम साफ रहने के अनुमान है. हालांकि 15 फरवरी को एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है और ठंड बढ़ा सकती है. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रहे लगातार बर्फबारी ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












