
Watch: यूक्रेन पर हमले के बीच रूस के टेनिस प्लेयर ने कैमरे के लेंस पर लिखा ये खास मैसेज, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
ABP News
Ukraine Russia War: इस टेनिस प्लेयर का नाम एंड्रे रूब्लेव है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस टेनिस प्लेयर की खूब तारीफ कर रहे हैं.
Russian Tennis Player: रूस के जोरदार हमले को झेल रहा यूक्रेन दुनियाभर से मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी बड़े देश की तरफ से यूक्रेन को सीधी मदद नहीं मिल पाई है. रूस की सेना लगातार यूक्रेन में घुसकर शहरों को अपने कब्जे में ले रही है. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इस बात को सच साबित कर दिया है कि चाहे ताकतवर देश हो या फिर कोई कमजोर देश, जंग किसी को भी पसंद नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोरूस के एक टेनिस प्लेयर ने मैच के बाद कैमरे के पास आकर उसके लेंस पर यूक्रेन-रूस की जंग को लेकर पेन से लिखा - नो वॉर प्लीज (No War Please)... यानी टेनिस प्लेयर ने दुनियाभर को ये मैसेज दिया कि जंग जरूरी नहीं है और इसे बंद कर दिया जाना चाहिए. इस टेनिस प्लेयर का नाम एंड्रे रूब्लेव है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस टेनिस प्लेयर की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे अपना नया रोल मॉडल भी बताने लगे हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












