
Virat Kohli vs Gautam Gambhir Fight: विराट-गंभीर विवाद की पल-पल की कहानी, कैसे हुई नवीन-उल-हक की इस लड़ाई में एंट्री?
AajTak
Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023 clash: वो साल 2013 था, जब विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बीच मैदान में आईपीएल मैच के दौरान एक दूसरे से पहली बार भिड़े थे. इसका रिपीट टेलीकास्ट 1 मई को इकाना स्टेडियम में देखने को मिला, जहां ये दोनों फिर से एक-दूसरे से लड़ बैठे. पर, इस लड़ाई में एक कैरेक्टर अफगानी प्लेयर नवीन-उल-हक का नाम भी उभरकर सामने आया है. नवीन लखनऊ की टीम से खेलते हैं.
Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023 Fight: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जो कुछ हुआ, उसने फिर से दिखा दिया कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ ठीक नहीं है. दोनों ही लोग बीच मैदान में एक दूसरे से लड़ बैठे. इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली की 100 फीसदी मैच फीस कट गई है.
यह पूरा विवाद 1 मई को हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैच के बाद हुआ. इस मैच को बेंगलुरु ने जीता, लखनऊ की टीम लो स्कोरिंग मैच 18 रनों से हार गई. मैच जीतने के लिए बेंगलुरु ने लखनऊ को 127 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 108 रनों पर ही लुढ़क गई.
दरअसल, मैच के बाद मैच के बाद सभी खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे. इसी के बाद RCB के विराट कोहली, लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर, लखनऊ के खिलाड़ी नवीन-उल-हक आपस में लड़ते देखे गए.
आखिर इस पूरे विवाद में क्या क्या हुआ, यही आपको हम विस्तार से बताने जा रहे हैं. आगे पढ़े इस मैच में हुए इस विवाद की पूरी कहानी
इस मामले में IPL की ओर से बड़ा एक्शन हुआ है. बहरहाल, इस मामले में IPL ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है. विराट और गंभीर दोनों ही लोग आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.21 के लेवल 2 के दोषी पाए गए हैं. दोनों ही लोगों ने अपने अपराध को मान लिया है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










