
Virat Kohli Test Captaincy: नया लीडर नहीं तैयार, BCCI से रार! टीम इंडिया को मंझधार में छोड़ गए विराट कोहली?
AajTak
विराट कोहली ने जिस वक्त टेस्ट की कप्तानी छोड़ी है, उसपर काफी सवाल भी खड़े हो रहे हैं. क्योंकि अभी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चल रही है, साथ ही पिछले चार-पांच महीने में भारतीय क्रिकेट में काफी उथल-पुथल भी रही है.
Virat Kohli Test Captaincy: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में ही टेस्ट सीरीज़ को 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मिशन वनडे के लिए तैयार थी, फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर चुका था क्योंकि अफ्रीका में सीरीज़ जीतने का इससे बेहतरीन मौका नहीं था. लेकिन इस सबके बीच जो हुआ, वो ज्यादा हैरान करने वाला और चिंता बढ़ाने वाला था. विराट कोहली ने सीरीज़ खत्म होने के 24 घंटे बाद ही टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी. 🇮🇳 pic.twitter.com/huBL6zZ7fZ

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








