
Virat Kohli Kundli: कोहली को गुस्सा क्यों आता है? कुंडली में राहु-केतु खड़ी कर रहे इनकी मुश्किल
AajTak
बचपन में विराट ने जब बैट पकड़ा तो स्कूल से लेकर तमाम टूर्नामेंट या ट्रॉफीज में न केवल अपनी जगह बनाई बल्कि अमिट छाप भी छोड़ी. फिर चाहे वो अंडर-15 हो या अंडर-19, उनका जलवा पूरे देश ने देखा. साल 2008 में विराट को नेतृत्व में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता और कोहली के बल्ले से खूब रन निकले.
ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भांबी कहते हैं कि ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं’, बड़ी पुरानी कहावत है और जब ये चरितार् होती है तो ऐसा व्यक्ति पूरी दुनिया पर छा जाता है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब तीन साल के थे तो इनके पिता ने एक छोटा सा बैट पकड़ा दिया. जैसा अक्सर होता है कि बच्चे ज्यादा तंग ना करें और बैट से अपना मन बहलाते रहें. बैट हाथ में आते ही विराट उसे हवा में लहराने लगे. कोहली के पिता एक वकील थे. एक दिन उन्हें कोर्ट जाने की जल्दी थी और वह बस निकल ही रहे थे कि जनाब विराट ने बॉल पिता के हाथ में थमा दी. फिर पूरे दिन बैट और बॉल का खेल चलता रहा और पिता कोर्ट जाना भूल गए. अफसोस की बात ये है कि जब विराट इंटरनेशनल क्रिकेटर हुए तब पिता का देहांत हो चुका था. बचपन में विराट ने जब बैट पकड़ा तो स्कूल से लेकर तमाम टूर्नामेंट या ट्रॉफीज में न केवल अपनी जगह बनाई बल्कि अमिट छाप भी छोड़ी. फिर चाहे वो अंडर-15 हो या अंडर-19, उनका जलवा पूरे देश ने देखा. साल 2008 में विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता और कोहली के बल्ले से खूब रन निकले. कोहली ने इतनी तेजी से रन बनाने शुरू किए कि आईपीएल से लेकर वन-डे तक उनकी धाक जमी रही. विश्व कप 2011 के पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने शतक जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे. आगे चलकर विराट वन-डे और टेस्ट टीम के कप्तान बने और ये सिलसिला अभी भी जारी है. डॉ. अजय भांबी के मुताबिक, विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को सुबह दिल्ली में हुआ था और इनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति इस प्रकार हैः लग्न-तुला, सूर्य, बुध-तुला, शनि-धनु, राहू-कुंभ, मंगल-मीन, वक्री बृहस्पति-वृष, चन्द्र, केतु-सिंह और शुक्र कन्या में स्थित हैं. आइए आपको कप्तान कोहली की कुंडली से इनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी देते हैं
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











