
Virat Kohli, Ind Vs Sa: ‘Kohli ने अपनी ईगो को किटबैग में रखा’, विराट की पारी पर गौतम गंभीर का बयान
AajTak
जब टीम इंडिया संकट में थी, तब विराट कोहली ने 79 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के बॉलर्स के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए. विराट की इस पारी की हर जगह तारीफ हो रही है, अब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी विराट की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं.
Virat Kohli, Ind Vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. जब टीम इंडिया संकट में थी, तब विराट कोहली ने 79 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के बॉलर्स के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए. विराट की इस पारी की हर जगह तारीफ हो रही है, अब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी विराट की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. गौतम गंभीर ने कहा है कि विराट कोहली ने अपनी ईगो को साइड में रखा, इसी वजह से वह इतनी शानदार पारी खेल पाए हैं. पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बोले कि विराट कोहली खुद कई बार कह चुके हैं कि अगर आप इंग्लैंड में रन बनाना चाहते हैं, तो अपनी ईगो को साइड में रखना होगा. आज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में भी ऐसा ही किया और अपनी ईगो को किटबैग में बंद कर दिया. इसी वजह से विराट कोहली इतनी शानदार पारी खेल पाए हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












