
Virat Kohli Asia Cup: विराट कोहली ने जीता दिल... पाकिस्तानी फैन की पूरी की ये ख्वाहिश, Video
AajTak
पाकिस्तान में भी स्टार बल्लेबाड विराट कोहली के प्रशंसकों की कमी नहीं हैं. किंग कोहली से मिलने और सेल्फी लेने के लिए लाहौर से एक फैन दुबई पहुंच गया. एशिया कप की बात करें तो यह इस महीने की 27 तारीख से शुरू हो रहा है. वैसे भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान से खेलना है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के दुनिया भर में करोड़ों फैन्स हैं. भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कोहली के प्रशंसकों की कमी नहीं हैं. इसी कड़ी में किंग कोहली से मिलने और सेल्फी लेने के लिए लाहौर से एक फैन दुबई पहुंच गया. कोहली ने भी मोहम्मद जिब्रान नाम के उस फैन को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई.
यह पूरा वाकया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर हुआ. अभ्यास सत्र के बाद जब विराट कोहली टीम की बस पकड़ने वापस जा रहे थे, तभी मोहम्मद जिब्रान कोहली की ओर दौड़ते आए, लेकिन जमीन पर तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया. विराट कोहली भी पहले टीम की बस की तरफ चलते रहे. हालांकि बाद में पूर्व भारतीय कप्तान ने जिब्रान से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई.
कोहली को लेकर फैन ने कही ये बात
उस पाकिस्तानी प्रशंसक ने यूट्यूब चैनल PAK tv टीवी को बताया, 'मैं किसी और का नहीं बल्कि विराट कोहली का प्रशंसक हूं. उनके लिए मैं पाकिस्तान से मिलने और फोटो खिंचवाने की उम्मीद से यहां आया हूं. मैंने इसके लिए पूरे एक महीने तक इंतजार किया. इसलिए जैसे ही उन्होंने अपना अभ्यास समाप्त किया और अपने होटल वापस जाने वाले थे, मैंने बहुत कोशिश की.'
जिब्रान ने आगे कहा, 'कोहली एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं. उन्होंने मेरी बात सुनी और सेल्फी लेने के मेरे अनुरोध पर सहमत हो गए. मैं विराट कोहली के लिए काफी इमोशनल हूं. मैं भारतीय खिलाड़ियों का काफी बड़ा फैन हूं. मैंने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ कभी सेल्फी नहीं है. विराट कोहली मेरे आइडल हैं और वह जरूर फॉर्म में आएंगे. वह पाकिस्तान के खिलाफ 50+ स्कोर करेंगे.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










