
Virat Kohli ने T-20 की कप्तानी छोड़ी, देखें Tweet कर क्या लिखा
AajTak
विराट कोहली ने आज गुरुवार को ऐलान किया कि वह अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे. हालांकि स्टार बल्लेबाज ने साफ किया कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. साथ ही विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा सहित कई साथियों से सलाह लेने के बाद यह फैसला किया. कोहली ने यह भी कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को अपने फैसले से अवगत करा दिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












