
Virat Kohli की पारी पर जंग! इंग्लैंड की बार्मी आर्मी को भारत आर्मी ने दिया करारा जवाब
AajTak
इंग्लैंड की फेमस बार्मी फैन आर्मी ने विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने 71वें शतक के इंतज़ार पर तंज कसा था. बार्मी आर्मी के इस ट्वीट ने भारतीय फैन्स को खफा कर दिया और लोगों ने उन्हें इंग्लैंड के प्रदर्शन की याद दिलाई.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेली गई विराट कोहली की 79 रनों की पारी ने क्रिकेट फैन्स में जोश भर दिया है. हालांकि, विराट एक बार फिर शतक से चूक गए जो एक चर्चा का विषय बन गया है. मैदान पर मुकाबला भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हो रहा है, लेकिन ट्विटर पर भारत और इंग्लैंड की फैन आर्मी में अलग जंग छिड़ गई है. दरअसल, इंग्लैंड की फेमस बार्मी फैन आर्मी ने विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने 71वें शतक के इंतज़ार पर तंज कसा था. बार्मी आर्मी के इस ट्वीट ने भारतीय फैन्स को खफा कर दिया और लोगों ने उन्हें इंग्लैंड के प्रदर्शन की याद दिलाई. 71 ⏳ 😉 No context @TheBarmyArmy #INDvSA #BharatArmy pic.twitter.com/59tBwYTdYn

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












