
Viral Video: शंकर महादेवन ने दिया 'ब्रेथलेस' गाने का चैलेंज, दूल्हे की सिंगिंग देख दंग रह गए मेहमान
AajTak
शादियों में लोग रौनक बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते. ढोल-नगाड़े, नाच-गाना—सब कुछ धूमधाम से होता है. कई बार, इस खुशी को दोगुना करने के लिए लोग सेलेब्रिटी को भी आमंत्रित करते हैं. लेकिन कभी-कभी वहां ऐसा माहौल बन जाता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
शादियों में लोग रौनक बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते. ढोल-नगाड़े, नाच-गाना—सब कुछ धूमधाम से होता है. कई बार, इस खुशी को दोगुना करने के लिए लोग सेलेब्रिटी को भी आमंत्रित करते हैं. लेकिन कभी-कभी वहां ऐसा माहौल बन जाता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक शादी से जुड़ा है. इस शादी में मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन पहुंचे थे. स्टेज पर जब उन्होंने दूल्हे के साथ ताल मिलानी शुरू की, तो शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि दूल्हे राजा खुद एक बेहतरीन सिंगर हैं!
'मैंने अब तक ऐसा दूल्हा नहीं देखा!'
बात थी शंकर महादेवन के मशहूर गाने 'ब्रेथलेस' की, जिसे एक ही सांस में गाया जाता है. जब शंकर महादेवन ने दूल्हे को 'ब्रेथलेस' गाने का चैलेंज दिया, तो सभी को लगा कि शायद दूल्हा मुश्किल में पड़ जाएगा. लेकिन जैसे ही दूल्हे ने सुर पकड़ा, मेहमानों ने दांतों तले उंगली दबा ली! उनकी गजब की सिंगिंग देख खुद शंकर महादेवन भी दंग रह गए और बोले-'मैंने अब तक ऐसा दूल्हा नहीं देखा!'
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











