
हॉन्टेड है ये एयरपोर्ट! लोगों का दावा- यात्रियों को परेशान करती है एक परछाई
AajTak
अमेरिका में एक खूबसूरत हवाई अड्डे को लोग मोस्ट हॉन्टेड प्लेस मानते हैं. कई लोगों ने वहां एक परछाई देखने का दावा किया है. इसको लेकर कई तरह की कहानियां और अफवाहें सुनने को मिलती हैं.
अमेरिका में एक ऐसा एयरपोर्ट हैं, जिसे लोग हॉन्टेड प्लेस मानते हैं. यह हवाई अड्डा अमेरिका के हवाई में स्थित है. हवाई अपने मनमोहक परिदृश्य और शांत वातावरण के लिए अमेरिका के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही अफवाह है कि इसके मुख्य हवाई अड्डे पर एक शरारती आत्मा का वास है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई के होनोलूलू स्थित मुख्य हवाई अड्डे पर एक परछाई देखे जाने का लोग दावा करते हैं. ऐसे में जानते हैं क्या है इस एयरपोर्ट की हॉन्टेड कहानी. कई लोगों का दावा है कि एयरपोर्ट पर सोते हुए यात्रियों का कोई गला घोंटने लगता है और बाथरूम में टॉयलेट पेपर को फाड़ देता है.
सो रहे लोगों को परेशान करती है एक परछाई प्रचलित कहानियों और अफवाहों के अनुसार, यहां कई बार लोगों को परछाई देखने को मिली है, जो किसी महिला की है. कुछ यात्रियों ने दावा किया है कि वो एक सुनहरे बालों वाली महिला है जो सफेद पोशाक पहने घूमती रहती है. वह ऐसे क्षेत्रों में दिखाई देती है जहां अधिकांश लोगों को जाने की अनुमति नहीं होती है.वह बाथरूम में परेशानी पैदा करती है, टॉयलेट फ्लश करती है या टॉयलेट पेपर को खोल देती है.
ये है होनोलूलू एयरपोर्ट की प्रचलित कहानी HauntedPlaces.org के अनुसार, भूत-प्रेतों की खोज में रुचि रखने वाले लोगों का मानना है कि महिला को एक ऐसे व्यक्ति से प्यार हो गया जिसने उससे शादी करने का वादा किया था. लेकिन तय योजना के अनुसार ऐसा नहीं हुआ और वह व्यक्ति एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरकर चला गया और कभी वापस नहीं लौटा.
उस महिला ने आत्महत्या कर ली. उसके बाद से दावा किया जाता है कि उसकी आत्मा अब भी अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है. हवाई अड्डे पर समय बिताने वाले कुछ लोगों का दावा है कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई उनकी छाती पर बैठा हो और उनका दम घुट रहा हो. इस कारण उस आत्मा को "दम घोंटने वाला भूत" नाम दिया गया है.
हवाई में कई जगहों को हॉन्टेड माना जाता है हवाई में पिछले कुछ वर्षों में आत्माओं को देखे जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं. यहां कई लोगों का दावा है कि उन्होंने ओआहू कम्युनिटी करेक्शनल फैसिलिटी, बॉटनिकल गार्डन और नुउआनू पाली हाईवे में आत्माओं को देखा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










