
95 साल पुराने घर में मिला खुफिया दरवाजा, कपल ने खोला तो अंदर मिली ये चीजें
AajTak
एक कपल ने 1930 के दशक में बना एक घर खरीदा और उसमें शिफ्ट हो गया. उस घर में पति-पत्नी को एक खुफिया कमरा मिला. उन्होंने काफी हिम्मत जुटाकर उस कमरे का दरवाजा खोला है तो अंदर उन्हें न तो कोई खजाना मिला और न ही भूतिया चीज.
एक दंपति ने हाल ही में 1930 के दशक में बने एक घर में रहने आए थे. जब शिफ्ट करने के बाद कपल ने घर का रेनोवेशन शुरू किया तो एक दीवार के पीछे उन्हें रहस्यमय दरवाजा मिला, जो एक खुफिया कमरे के अंदर ले जाता था. इस कपल ने इस खुफिया कमरे को खोलने का फैसला किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक कपल ने अपने नए-नए शिफ्ट हुए घर के एक खुफिया कमरे का वीडियो शेयर किया. यह कमरा तब मिला जब वो घर का रेनेवोशन करवा रहे थे. कपल को पूरी तरह से यकीन था कि इस कमरे में कोई खजाना या डरावना राज छुपा होगा.
1930 में बना था वो घर टिकटॉक वीडियो में, कपल ने खुलासा किया कि वे हाल ही में 1930 के दशक में बने एक घर में शिफ्ट हुए हैं. 95 साल पुराने घर में ड्राईवॉल लगी हुई थी जिसे वे हटाकर नीचे की असली ईंटों की दीवार को देखना चाहते थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने इसे हटाना शुरू किया, उन्हें कुछ रहस्यमय दरवाजा मिला, जो बंद था.
सोशल मीडिया पर गोल्डनबेरी नाम से मशहूर इस जोड़ी ने एक ऐसा दरवाजा खोजा, जिसके बारे में उनका कहना है कि किसी को पता ही नहीं था कि वह मौजूद है. उनका दावा है कि घर खरीद के दौरान इस दरवाजे के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी और उन्हें पूरा यकीन है कि यहां तक कि पिछले मालिक को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी.
कपल ने सोचा अंदर होगी कोई डरावनी चीज कपल इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि दरवाजे के अंदर कोई रहस्यमय चीज या खाजाना, या फिर कोई डरावनी चीजें हो सकती है. उन्होंने फिर भी उसे खोलने का फैसला किया. जब कपल ने दरवाजे को खोला तो उन्हें जो मिला उसे देखकर वे दंग रह गए.
दशकों से इस्तेमाल नहीं होने की वजहसे दरवाजे का हैंडल बुरी तरह जाम हो चुका था. दंपति आखिरकार इसे खोलने में सफल हो गए. हालांकि, दरवाजे के पीछे उन्हों कुछ भी भयानक डरावनी चीजें या खजाना नहीं मिला, जिसके लिए उन्होंने खुद को तैयार कर लिया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










