
गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए एंप्लॉयी ने मांगी छुट्टी, मैनेजर का रिप्लाई वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जहां एक कर्मचारी ने बिना कोई बहाना बनाए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए मैनेजर से एक दिन की छुट्टी मांगी. इस ईमानदार रिक्वेस्ट को ओरल केयर ब्रांड के डायरेक्टर विरेन खुल्लर ने न सिर्फ मंजूरी दी, बल्कि लिंक्डइन पर शेयर भी किया.
आज के समय में ऑफिस की संस्कृति तेजी से बदल रही है. जहां पहले निजी कारणों से छुट्टी लेना मुश्किल माना जाता था, वहीं अब ईमानदारी और पारदर्शिता को सराहा जाने लगा है. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एक कर्मचारी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए अपने मैनेजर से मेल कर छुट्टी मांगी. खास बात यह थी कि उसने कोई बहाना नहीं बनाया, बल्कि बिल्कुल साफ और ईमानदारी से अपनी बात रखी. कर्मचारी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड 17 दिसंबर को उत्तराखंड अपने घर जा रही है और जनवरी की शुरुआत तक वापस नहीं आएगी. इसलिए वह उसके जाने से पहले 16 दिसंबर को एक दिन की छुट्टी चाहता है.पहले बहाना बनाकर लोग लेते थे छुट्टी यह मेल ओरल केयर ब्रांड के डायरेक्टर विरेन खुल्लर तक पहुंचा. उन्होंने इस छुट्टी के रिक्वेस्ट का स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. विरेन खुल्लर ने लिखा कि पहले ऐसे मौकों पर लोग अचानक 'बीमार हूं' कहकर छुट्टी ले लिया करते थे, लेकिन अब लोग पहले से और सच्चाई के साथ अपनी बात रखने लगे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह तरीका पसंद है क्योंकि इससे प्लानिंग आसान हो जाती है और भरोसा भी बढ़ता है.
पोस्ट पर लोगों ने जमकर दी प्रतिक्रिया मैनेजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा,'प्यार को मना नहीं किया जा सकता, छुट्टी मंजूर!'इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कर्मचारी की ईमानदारी और मैनेजर की समझदारी की तारीफ की. लोगों का मानना है कि यह एक अच्छी और हेल्दी वर्क कल्चर का संकेत है, जहां काम के साथ-साथ निजी जीवन को भी सम्मान दिया जाता है. कुल मिलाकर, यह मामला दिखाता है कि आज के वर्कप्लेस में भरोसा, समझ और सहानुभूति को कितनी अहमियत दी जा रही है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










