
कभी देखा है सात हाथ वाला ये जानवर? जिसे लेकर वैज्ञानिक भी हैं हैरान
AajTak
स्कॉटलैंड के एक बीच पर कुछ दिनों पहले एक अजीबोगरीब जानवर का अवशेष मिला था. इसके सात हाथ थे. ये अजीब सा जीव गहरे समुद्र में पाया जाता है और इसका किनारे पर मिलना विशेषज्ञों के लिए भी एक हैरान कर देने वाली घटना है. ऐसे में जानते हैं क्या है इस सात हाथ वाले जानवर की कहानी.
सात हाथ वाला जानवर शायद ही किसी ने देखा होगा. लेकिन, स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर के एक समुद्र तट पर ऐसा ही एक जीव मिला है, जिसे सात हाथ थे. यह जीव देखने में ऑक्टोपस जैसा था, लेकिन इसकी सात भुजाएं ही थीं. जब विशेषज्ञों ने इसकी जांच की, तो पता चला यह एक रेयर और असामान्य जीव है, जो समुद्र की गहराईयों में रहता है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 नवंबर को एलोन के पास कोलिएस्टन में फोरवी नेशनल नेचर रिजर्व में एक आम नागरिक को ऑक्टोपस जैसे जानवर के अवशेष मिले थे. जीवविज्ञानियों की कुछ खोजबीन के बाद इस जानवर की पहचान सेप्टोपस के रूप में हुई, जो ऑक्टोपस की एक प्रजाति है और इसकी सात भुजाएं होती है.
समुद्र किनारे नेचर रिजर्व पार्क में मिले अवशेष अब फिर से नेचर रिजर्व में उस जीव के और भी हिस्से बरामद किए गए हैं - जिनमें उसकी चोंच भी शामिल है, जो शिकार को कुचलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुंह का एक कठोर हिस्सा है. ईस्ट ग्राम्पियन कोस्टल पार्टनरशिप की समुद्री जीवविज्ञानी डॉ. लॉरेन स्मिथ ने कहा कि सात हाथों वाले ऑक्टोपस को सावधानीपूर्वक संरक्षित किया जाएगा और उसका अध्ययन किया जाएगा.
डॉ. स्मिथ ने कहा कि लोगों की दिलचस्पी का स्तर वास्तव में अविश्वसनीय रहा है. शोधकर्ताओं को इसके नमूनों का विश्लेषण करना होगा. फिलहाल ये सभी अवशेष मेरे फ्रीजर में रखे हैं. नमूनों को एबरडीन विश्वविद्यालय, ट्रेस वाइल्डलाइफ फोरेंसिक नेटवर्क, नेशनल म्यूजियम स्कॉटलैंड और नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम लंदन भेजा जाना है.
समुद्र में सैकड़ों मीटर नीचे रहता है सेप्टोपस ये प्रजाति समुद्र की सतह से सैकड़ों मीटर नीचे रहती है और मादाएं, जो नर से बड़ी होती हैं, 13 फीट (4 मीटर) तक लंबी हो सकती हैं. डॉ. स्मिथ ने कहा कि इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अवशेष उस स्थान पर कैसे पहुंचे.
आखिर समुद्र के किनारे कैसे पहुंचा ये जीव उन्होंने कहा कि कुछ सिद्धांतों के मुताबिक इसे गलती से किसी मछुआरे ने पकड़ लिया होगा और फिर समुद्र में फेंकने की कोशिश की होगी. दूसरा अनुमान ये है कि इसे किसी व्हेल ने मार डाला और सतह पर ले आया. एक अन्य संभावना यह है कि यह उथले पानी में दिशाभ्रमित हो गया और फिर किसी अन्य जानवर ने इस पर हमला कर दिया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










