
'एक डिलीवरी के मिले 15 रुपये', Blinkit एजेंट ने बताई पूरे दिन की कमाई, वीडियो वायरल
AajTak
ब्लिंकइट के डिलीवरी एजेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उसने दावा किया है कि उसे एक डिलीवरी के 15 रुपये मिले है. 28 ऑर्डर पूरे करने पर भी उसे सिर्फ 763 रुपये कमाए. उसने एक वीडियो के जरिए ऐसा दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दिल्ली में काम करने वाले ब्लिंकइट के एक डिलीवरी एजेंट का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें उसने अपनी दैनिक कमाई का खुलासा किया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच गिग वर्कर्स के वेतन और काम करने के घंटे को लेकर बहस छेड़ दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thapliyaljivlogs नाम के हैंडल से एक वीडियो षशेयर किया गया है. वीडियो पर लिखा है - ब्लिंकइट के 28 ऑर्डर्स की कमाई कितनी? शख्स ने इस वीडियो के माध्यम से अपनी दैनिक कमाई का खुलासा किया है.
15 घंटे काम करने के बाद मिलते हैं इतने रुपये वीडियो में शख्स ने बताया कि उसने एक दिन में 15 घंटे काम करके 28 ऑर्डर पूरे किए और कुल 763 रुपये कमाए. उसने अपनी कमाई दिखाने के लिए ब्लिंकइट ऐप के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया, जिसमें उसने बताया कि दिन के आखिरी ऑर्डर से उसे सिर्फ 15.83 रुपये मिले. उसकी औसत कमाई 52 रुपये प्रति घंटा थी, जिससे इस क्षेत्र में गिग वर्क की वित्तीय स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे 70 लाख से अधिक बार देखा गया. कई यूजर्स ने काम के लंबे घंटों और कमाई के बीच के गैप पर कंमेंट किया. वहीं कई यूजर्स ने सस्ते मानव श्रम और गिग वर्कर्स के शोषण को लेकर प्रतिक्रियाएं दी.
राघव चड्ढा के पोस्ट के बाद वायरल हो रहा ये पुराना वीडियो हालांकि, ये वीडियो सितंबर में रिकॉर्ड किया गया है. इस वीडियो ने तब लोगों का ध्यान खींचा, जब इस डिलीवरी वर्कर की आय और काम का जिक्र इस वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने एक पोस्ट में किया. उसके बाद से ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










