
पति के थे 500 से ज्यादा अफेयर... दुखी पत्नी ने इन करतूतों पर लिख डाली किताब
AajTak
जापान में एक पत्नी ने अपने पति के 520 अफेयर रिकॉर्ड किए. उसने अपने पति के करतूतों और अपनी प्रेमहीन शादी की कहानी को किताब (सचित्र) का रूप दिया.
जापान में एक पत्नी के पति के 500 से भी ज्यदा अफेयर थे. उसके पति का रिश्ता कई एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों और एस्कॉर्ट सर्विस देने वाली महिलाओं से था. पत्नी ने अपने पति की इन करतूतों को जापानी मंगा (एक सचित्र कॉमिक्स बुक) के माध्यम से लोगों के सामने लाया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का बेटा बेहद दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था. उसने बेटे की भी अकेले परवरिश की. अपने कठिन जीवन की कहानी और पति की बेवफाई को उन्होंने एक किताब का रूप देने का फैसला लिया.
पति की बेवफाई और बेटे की बीमारी से भी नहीं टूटी महिला के इस कदम ने कई सिंगल मदर हिम्मत जुटाने और खुद के पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित किया है. जापानी पत्रिका शुकान बंशुन के अनुसार, गृहिणी नेमु कुसानो ने एक दोस्त के माध्यम से अपने पति से परिचय होने के बाद उनसे शादी की थी.
पति को गंभीर और शर्मीला मानते हुए, कुसानो ने उस पर पूरी तरह भरोसा किया, यह सोचकर कि वह उसे कभी धोखा नहीं देगा. खबरों के मुताबिक, उनका बेटा एक बेहद दुर्लभ बीमारी के साथ पैदा हुआ था. इस बीमारी से दुनिया भर में 30 से भी कम लोग को प्रभावित हैं.
पति के बैग में मिले कंडोम और वायग्रा अपने पति के लंबे कामकाजी घंटों और बार-बार अनुपस्थिति के बावजूद, कुसानो ने अपने बच्चे के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी संभाली. उसकी जिंदगी में तब एक चौंकाने वाला मोड़ आया जब उसे अपने पति के बैग में कंडोम और वायग्रा मिले. साथ ही उसके फोन पर एक डेटिंग ऐप से संदिग्ध नोटिफिकेशन भी आए थे.
पति ने दावा किया कि उसके अफेयरह उसके काम के तनाव से संबंधित थे. पति ने इन प्रेम संबंधों को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखाया. पति ने कहा कि मैं तनाव को बाहर ही संभाल लेता हूं, उसे घर नहीं लाता.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










