
CLAT 2026 Result: नतीजे जारी, 75 हजार ने दिया एग्जाम और इतने हो पाए पास!
AajTak
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (CNLU) ने कॉमन लॉ टेस्ट (CLAT) का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.
CLAT 2026 के एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (CNLU) ने CLAT का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
बता दें कि इसकी परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी, जो देशभर के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए 126 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी. इस दौरान कुल 92,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से यूजी कोर्स के लिए 75,009 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं, 17,335 उम्मीदवार पीजी कोर्स में शामिल हुए.
रिजल्ट को लेकर क्या है प्रोसेस?
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के बाद मिले नंबरों का कैल्कुलेशन और वेरिफिकेशन 14 और 15 दिसंबर को किया गया. इसके बाद तैयार किए गए रिजल्ट को 16 दिसंबर को CNLU के गवर्निंग बॉडी के सामने मंजूरी के लिए रखा गया. मंजूरी के बाद रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया.
CLAT में हाईएस्ट अंक कितने रहें?
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों समेत कई अन्य कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है. इस बार CLAT 2026 में यूजी कैटेगरी में सबसे ज्यादा अंक 112.75 रहे. वहीं, पीजी के लिए 104.25 अंक दर्ज किया गया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










