
VIP के जवाब में VVIP... मुकेश सहनी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले प्रदीप निषाद की कहानी उन्हीं की जुबानी
AajTak
बिहार में चुनाव हैं और यहां हाल ही में नई पार्टी VVIP का उदय हुआ है. इसे मुकेश सहनी की VIP की काट माना जा रहा है. सहनी, मल्लाह समाज के बड़े नेता हैं और कभी उनकी ही पार्टी में रहे प्रदीप निषाद ने VIP के जवाब में VVIP का गठन किया है.
बिहार में चुनावी बिगुल बजने का इंतजार है. राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हैं. क्षेत्रीय दल जहां अपने पत्ते खोल रहे हैं, वहीं कुछ नए चेहरे और पार्टियां नए राजनीतिक समीकरण के साथ उभर रही हैं. हाल ही में बिहार में नई पार्टी VVIP (विकास वंचित इंसान पार्टी) राजनीतिक मैदान में उतरी है.
माना जा रहा है कि यह पार्टी मुकेश सहनी की 'वीआईपी' (विकासशील इंसान पार्टी) को टक्कर देने के इरादे से बनाई गई है. सहनी निषाद समाज के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और दिलचस्प बात यह है कि VVIP के संस्थापक प्रदीप निषाद कभी उन्हीं की पार्टी में हुआ करते थे. अब उन्होंने अलग राह पकड़ते हुए 'वीआईपी' के जवाब में 'वीवीआईपी' की नींव रखी है.
आइए जानते हैं- कौन हैं प्रदीप निषाद? और उन्होंने क्यों वीवीआईपी पार्टी बनाई...
बिहार में प्रदीप निषाद हेलिकॉप्टर बाबा के नाम से चर्चित हैं. निषाद ने अपनी पार्टी का ऐलान 28 जून को पटना में किया. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी का उद्देश्य दलित, शोषित, महादलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक हक दिलाना है. VVIP निषाद समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधकर रखेगी और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ेगी. युवाओं और महिलाओं को पार्टी नेतृत्व में विशेष जगह दी जाएगी.
यूपी के रहने वाले हैं प्रदीप निषाद
मल्लाह समाज से आने वाले प्रदीप निषाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले हैं और कभी मुकेश सहनी के बेहद करीबी रहे हैं. हालांकि, दोनों के बीच यूपी चुनाव से ठीक पहले साल 2021 में दूरियां बढ़ गईं. प्रदीप कहते हैं कि वे साल 2017 से 2021 तक वीआईपी में रहे. सहनी ने भरोसा दिया था कि यूपी में तैयारी करो, वहां दमखम से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन फिर उन्होंने ध्यान नहीं दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






