
Vinoo Mankad: 1 से लेकर 11 नंबर तक बैटिंग... इस क्रिकेटर ने बनाया था अनोखा रिकॉर्ड, बेटा भी भारत के लिए खेला
AajTak
भारतीय टीम को पहली टेस्ट जीत साल 1952 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मिली थी. उस ऐतिहासिक जीत के हीरो वीनू मांकड़ ही थे, जिन्होंने कुल 12 विकेट चटकाकर इंग्लिश टीम की कमर तोड़ दी थी.
भारतीय क्रिकेट के दशकों पुराने इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपनी चमक बिखेरी. कपिल देव को सबसे महानतम भारतीय ऑलराउंडर माना जाता है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. वीनू मांकड़ का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है, जो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज थे. वीनू की आज (12 अप्रैल) 108वीं जन्म जयंती है.
टेस्ट डेब्यू पर धमाल, अंग्रेजों की तोड़ी कमर...
गुजरात के जामनगर में पैदा हुए वीनू मांकड़ का असली नाम मूलवंतराय मांकड़ था, लेकिन स्कूली दिनों से ही वो अपने निकनेम 'वीनू' के नाम से जाने लगे. वीनू का प्रथम श्रेणी करियर 1935 में ही शुरू हो गया था, लेकिन उन्हें असली प्रसिद्धि 1937-38 में लॉर्ड टेनिसन की इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके मिली. तब अंग्रेजों ने भारतीय टीम के खिलाफ उसकी धरती पर पांच मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें वीनू की बल्लेबाजी औसत 62.66 और गेंदबाजी औसत 14.53 रही.
फिर वीनू मांकड़ ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 1946 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में किया. अपने टेस्ट डेब्यू पर वीनू ने अर्धशतकीय पारी (63) खेलने के अलावा दो विकेट भी चटकाए. हालांकि भारत वो मुकाबला 10 विकेट से गंवा बैठा था. 1932 में टेस्ट क्रिकेट का सफर शुरू करने वाली टीम इंडिया को पहली जीत 1952 में मिली थी. उस ऐतिहासिक जीत के हीरो वीनू मांकड़ ही थे, जिन्होंने कुल 12 (8+4) विकेट चटकाकर इंग्लिश टीम की कमर तोड़ दी थी. चेपॉक (एमए चिदंबरम स्टेडियम) में हुए उस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 8 रनों से पीटा था.
साल 1952 में ही इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग करते हुए वीनू मांकड़ ने लॉर्ड्स में 72 और 184 रनों की पारियां खेलीं. साथ ही उन्होंने गेंद से भी करिश्माई प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट भी लिए थे. हालांकि, भारतीय टीम को उस मुकाबले में 8 विकेट से हार मिली थी. लेकिन वीनू ने अपने खेल से फैन्स का दिल जीत लिया था.
वीनू मांकड़ ने साल 1956 में पंकज रॉय के साथ मिलकर एक खास रिकॉर्ड बनाया था. तब न्यूजीलैंड के खिलाफ चेपॉक में वीनू और पंकज की जोड़ी ने 413 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी, जो आज भी लोगों के जेहन में है. इस दौरान वीनू ने 231 और पंकज ने 173 रनों की पारी खेली थी. पंकज और वीनू का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 52 साल बाद 2008 में टूटा था. तब साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले विकेट के लिए 415 रन जोड़ दिए थे.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











