
IPL में बन गई घायल खिलाड़ियों की प्लेइंग-11... हर नाम है मैच विनर!
AajTak
नए सीजन की शुरुआत से पहले ही स्टार खिलाड़ियों का बाहर होना आर्ईपीएल टीमों को चिंता में डाल गया है. आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. इंजरी और फिटनेस समस्याओं ने इन टीमों की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है. कई स्टार खिलाड़ी या तो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे टीमों को अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ेगा.
कुछ खिलाड़ियों की चोट इतनी गंभीर है कि वे पूरी तरह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. कुछ बड़े खिलाड़ी पूरी तरह बाहर नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता शुरुआती मैचों में निश्चित नहीं है. देखा जाए तो इंजरी के चलते बाहर होने वाले खिलाड़ियों की संख्या इतनी हो चुकी है कि एक प्लेइंग-11 बन गई है...
1. हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स): साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म अप मैच के दौरान इस स्टार भारतीय तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी. चोटिल होने के कारण हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी कोलकाता नाइट राइडर्स के पेस अटैक को कमजोर कर सकती है.
2. सैम करन (राजस्थान रॉयल्स): राजस्थान रॉयल्स के लिए इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई है. करन को आईपीएल 2026 के लिए आयोजित प्लेयर्स की मिनी निलामी से पहले ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था.
3. नाथन एलिस (चेन्नई सुपर किंग्स): ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाने वाले थे.
4. जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद): सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी बुरी खबर है. टीम के नए खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर में लगी चोट के कारण आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाएंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












