
Vinod Mehra की तीसरी पत्नी बनकर जब ससुराल पहुंची थीं Rekha तो उन्हें देखकर भड़क गई थी सास
ABP News
विनोद अकेले हो चुके थे, लाइफ में ना मीना थीं ना बिंदिया, तभी एंट्री हुई रेखा की, दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम करते हुए एक-दूसरे को पसंद कर लिया और शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी में असल ट्विस्ट तब आया जब शादी के बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर लेकर गए.
यह किस्सा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) और विनोद मेहरा (Vinod Mehra) से जुड़ा हुआ है. इस किस्से में वो सबकुछ है जो बॉलीवुड की किसी हिंदी फिल्म में होता है. जी हां, यहां प्यार है, परिवार है और सास-बहू की तकरार भी है, जिसने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरीं थीं. तो किस्सा कुछ यूं है कि विनोद मेहरा ने अपनी लाइफ में कुल चार शादियां की थीं. उनकी पहली वाइफ का नाम था मीना ब्रोका, जिन्होंने फिल्म एक थी रीटा में काम किया था. कहते हैं कि विनोद मेहरा और मीना ब्रोका की शादी उनकी मां की मर्जी से हुई थी.More Related News













