
Video: बीच सड़क पर भिड़ीं नामी स्कूल की लड़कियां, एक-दूसरे को पटक कर मारा, खींचे बाल और चले लात-घूंसे
AajTak
Bengaluru: वायरल वीडियो में स्कूली छात्राओं को एक-दूसरे को मारते-पीटते देखा जा सकता है. कुछ छात्र और राहगीर लड़कियों के बीच बीच-बचाव करते नजर आए लेकिन फिर उनकी लड़ाई काफी देर तक जारी रही.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक नामी स्कूल की छात्राएं बीच सड़क पर भिड़ गईं. इस लड़ाई के दौरान लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले. स्कूली यूनिफॉर्म में लड़ती हुई छात्राओं का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर भी अब इस मारपीट के वीडियोज को शेयर किया जा रहा है.
दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु के मशहूर बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के बीच यह मारपीट हुई है. छात्राओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते लड़कियों के दोनों पक्ष बीच सड़क पर भिड़ गए. इस दौरान स्कूली यूनिफॉर्म में छात्राएं एक-दूसरे के बाल खींचते और हिंसक रूप से मारपीट करती नजर आईं. हालांकि, घटना कब हुई यह अभी पता नहीं चल पाया है. लड़ाई का कारण भी आधिकारिक तौर पर ज्ञात नहीं है.
वायरल वीडियो में लड़कियों को एक दूसरे को थप्पड़ मारते और एक दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है. एक लड़की को डंडा निकालते हुए देखा जा सकता है. यही नहीं, इस लड़ाई में शामिल एक लड़की को जमीन पर पटक-पटकर कर मारा-पीटा गया. मौके पर कुछ लड़के भी मौजूद थे. देखें Video:
जैसा कि वायरल क्लिप से साफ है कि छात्राओं के गुटों के बीच लड़ाई काफी देर तक जारी रही. उनके बीच मची चीख-पुकार भी वीडियो में सुनी जा सकती है. कुछ छात्रों और राहगीरों ने भी मारपीट पर उतारू लड़कियों को अलग-अलग करने की कोशिश की. लेकिन फिर भी वे नहीं मानीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धक्का मुक्की के चलते एक लड़की को कुछ चोट लग जाती है. देखें Video:
इस मामले में स्कूल के मैनेजमेंट ने न तो लड़ाई में हस्तक्षेप किया और न ही कोई बयान जारी किया. सोशल मीडिया साइट्स पर भी छात्राओं की इस लड़ाई को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है और लोग तरह तरह के कैप्शन्स के साथ घटना के वीडियो शेयर कर रहे हैं.
कथित तौर पर इस लड़ाई में शामिल एक छात्रा के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है. जिसमें लड़की ने लिखा है कि रचना नाम की फ्रेंड ने उसे बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल आकर एक लड़की को पीटने के लिए कहा था, क्योंकि रचना को उसके साथ कुछ परेशानी थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








